1. परिवा का तत्सम रूप है :
A. परवा
B. परेवा
C. प्रतिपदा
D. पड़ीवा
2. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है :
A. उछाह
B. उजला
C. ओष्ठ
D. उल्लू
3. ' मदिरा पीने का प्याला ' के लिए एक शब्द है :
A. चश्म
B. चशक
C. चषक
D. चश्क
4. ' जो स्त्री के वशीभूत है ' के लिए एक शब्द है :
A. स्त्री प्रेमी
B. स्त्रैण
C. स्त्रियोचित
D. त्रियावशी
5. निम्नलिखित में से कौन भारत का एक मात्र यहूदी वाइसराय था :
A. लार्ड कर्जन
B. लार्ड कैनिंग
C. लार्ड रीडिंग
D. लार्ड इरविन
6. निम्नलिखित नगरों में से किसका उल्लेख कनिष्क के रबतक अभिलेख में नहीं है :
A. श्रावस्ती
B. कौशाम्बी
C. चंपा
D. पाटलिपुत्र
7. पुरुषपुर को किस शासक सर्वप्रथम अपनी राजधानी बनाया :
A. चन्द्रगुप्त मौर्य
B. अशोक
C. कनिष्क
D. चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
8. किस अभिलेख में पुष्यमित्र द्वारा दो अश्वमेध यज्ञ के संपादन का उल्लेख मिलता है :
A. खारवेल का हाथी गुम्फा अभिलेख
B. धनदेव का अयोध्या अभिलेख
C. गौतमीपुत्र सातकर्णी का नासिक अभिलेख
D. ऐहोल अभिलेख
9. किस अभिलेख में सर्वप्रथम भारतवर्ष का उल्लेख मिलता है :
A. खारवेल का हाथी गुम्फा अभिलेख
B. जूनागढ़ अभिलेख
C. मंदसौर अभिलेख
D. विदिशा का गरुण स्तम्भलेख
10. प्राचीन भारत में विज्ञापन का सर्वप्रथम उदाहरण कौन सा था :
A. मंदसौर अभिलेख
B. एरण अभिलेख
C. रबतक अभिलेख
D. जूनागढ़ अभिलेख
11. अक्टूबर 1940 में गाँधी जी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह प्रारम्भ किया । गाँधी जी ने प्रथम सत्याग्रही किसे चुना ?
A. विनोबा भावे
B. सरोजिनी नायडू
C. सरदार जाफरी
D. सी. राजगोपालाचारी
12. असहयोग आंदोलन के दौरान देश भर में आंदोलन हुए । इन्ही में से मोपला विद्रोह भी एक प्रमुख विद्रोह था । मोपला विद्रोह किस क्षेत्र से सम्बंधित था ?
A. तमिलनाडु
B. केरल
C. पंजाब
D. उत्तर प्रदेश
13. भारतीय स्वतंत्रता बिल को ब्रिटेन में शाही सहमति कब प्राप्त हुई ?
A. 17 जुलाई 1947
B. 18 जुलाई 1947
C. 19 जुलाई 1947
D. 20 जुलाई 1947
14. नागरहोल टाइगर अभ्यारण्य के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
1. यह कर्नाटक के मैसूर और कोडागु जिलों में स्थित है ।
2. इसमें दलदली परती भूमि है जिसे हडलू कहा जाता है ।
3. अभ्यारण्य में मुख्यतः सदाबहार वन पाए जाते हैं।
4. अभ्यारण्य से नागरहोल नदी प्रवाहित होती है जो काबिनी नदी की सहायक है।
उपर्युक्त में से कौन सा / से कथन सही है -
A. कथन 1, 3 और 4
B. कथन 1, 2 और 3
C. कथन 1, 2 और 4
D. कथन 1, 2, 3 और 4
15. वाक्यांशों और उनके लिए प्रयुक्त शब्दों के निम्नलिखित युग्मों में सही युग्म का चयन करें :
A. जो स्त्री अभिनय करे - अभिनेता
B. जो व्याकरण जनता हो - व्याकरणिक
C. आँखों से परे -प्रत्यक्ष
D. लौटकर आया हुआ -प्रत्यागत
16. स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि आयोग के अध्यक्ष थे :
A. न्यायाधीश वी. के. सुंदरम
B. न्यायाधीश टी. वी. वेंकटरामा अय्यर
C. एम. सी. सीतलवाड़
D. न्यायाधीश जे. एल. कपूर
17. औरंगज़ेब के अधीन नौकरी लेने से पहले मीर जुमला किसकी सेवा में था :
A. बीजापुर के आदिलशाह
B. जोधपुर राजा जसवंत सिंह
C. गोलकुंडा के अब्दुल्ला कुतुबशाह
D. अहमदनगर के निजाम -उल- मुल्क
18. मध्यकालीन भारत के निम्नलिखित राज्यों में से कौन सा सबसे पहले स्थापित हुआ :
A. जौनपुर
B. खानदेश
C. बहमनी
D. गोलकुंडा
19. कुमारगुप्त के समय के एक लेख में मालव संवत के वर्ष 493 का उल्लेख है। निम्नलिखित में से इसका समकक्ष वर्ष कौन है :
A. 415 ई.
B. 436 ई.
C. 571 ई.
D. इनमे से कोई नहीं
20. उत्तर भारत के निम्न मंदिरों से किसका शिखर द्रविड़ शैली का है :
A. तेली का मंदिर, ग्वालियर
B. पार्श्वनाथ मंदिर , खजुराहो
C. ब्रह्मेश्वर मंदिर , ओडिशा
D. इनमे से कोई नहीं
0 Comments