Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शीतोष्ण घास स्थल प्रेअरी

 



प्रेअरी उत्तरी अमेरिका का शीतोष्ण घास स्थल है।  प्रेअरी पश्चिम में रॉकी पर्वत तथा पूर्व में ग्रेट लेक से घिरा है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा के कुछ भागों में फैला है। संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रेअरी का अपवाहन मिसिसिप्पी व उसकी  सहायक नदियाँ और कनाडा के प्रेअरी का अपवाहन सासकेच्वान की सहायक नदियाँ करती हैं। यहाँ 2 मीटर तक ऊंची घास पायी जाती है। प्रेअरी को घास का सागर भी कहा जाता है। सूखे के मौसम में यहाँ भयंकर आग भी फैलती रहती थी इसलिए इन घासों में आग के बाद स्वयं को फिर से फैलाने की क्षमता बन गई और कुछ के लिए तो नियमित रूप से आग लगना उनके पनपने के लिए ज़रूरी भी हो गया। आग लगने से पेड़ तो मारे जाते हैं, लेकिन घास फिर भी वापस आ जाती है। इसलिए यह अधिकांश भागों में वृक्ष रहित है। यहाँ वार्षिक वर्षा सामान्य तथा घास के अनुकूल है।

जलवायु

यहाँ अर्धशुष्क जलवायु पाई जाती है। प्रेयरी का अक्षांशीय विस्तार 20° से भी अधिक है इस कारण इसके दक्षिणी भाग का तापमान अधिक एवं उत्तरी भाग का तापमान कम होता है। ग्रीष्म ऋतु में औसत तापमान 20°c होता है । प्रेयरी सामान्यतः पेड़ विहीन होते हैं। वर्षा की न्यूनता के कारण इस प्रदेश में वनों के स्थान पर घास उगती है। घास की ऊँचाई एवं उसकी सघनता वर्षा की मात्रा पर निर्भर करती है। पूर्वी भागों में अधिक वर्षा के कारण सघन एवं ऊँची घास जबकि पश्चिमी भागों में कम वर्षा के कारण छोटी एवं विरल घास के मैदान का विस्तार पाया जाता है। 

चिनूक

उत्तरी अमेरिका में रॉकी पर्वत के पूर्वी गिरिपाद पर शीत ऋतु में चिनूक (Chinook) नामक गर्म हवाएँ चलती हैं, जो तापमान में वृद्धि करती हैं। इन हवाओं के चलने से बर्फ पिघल जाती है । इस कारण यह हिम भक्षणी या बर्फ खाने वाली हवा ( Snow-Eater) के नाम से जाती जाती है । बर्फ  पिघलने से  पशुओं के लिए चरागाह उपलब्ध हो जाता है। 

प्रमुख वृक्ष

 नदी घाटियों में जहाँ जल उपलब्ध है, वहाँ वृक्ष के रुप में विल्लो (Willows), आल्डर तथा पोप्लर (Popler) नामक वृक्ष उगते हैं ।

कृषि

यहाँ की मिट्टी उपजाऊ होती है। यहाँ गेहूँ तथा मक्का प्रमुख खाद्यान फसल है। गेहूं के सर्वाधिक उत्पादन के कारण प्रेअरी को विश्व का धान्यागार भी कहते हैं।

निवासी 

प्रेअरी के मैदान अमेरिका के मूल निवासी रेड इंडियन का निवास स्थल  रहा है । प्रेअरी अन्य आदिवासियों जैसे अपाचे (Apache),  क्रो (Crow),  क्री (Cree) और पॉनी (Pawnee) का भी निवास स्थल  रहा है ।

Post a Comment

0 Comments