जानिए हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका क्या है? हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका में कौन - कौन से देश शामिल हैं ? इसका भूगोल, इतिहास, सांस्कृतिक महत्व और राजनीतिक प्रासंगिकताएँ जानें। अफ्रीका के इस क्षेत्र के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करें...
हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका क्या है?
हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका पूर्वोत्तर अफ्रीका में एक प्रायद्वीप है। यह विश्व चौथा सबसे बड़ा प्रायद्वीप है। यह मुख्यतः सोमालिया, इथियोपिया, जिबूती और इरीट्रिया से मिलकर बना है। हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका का राजनैतिक और सामरिक महत्व काफी अधिक है क्योंकि यह क्षेत्र लाल सागर, अदन की खाड़ी, गार्डाफुई चैनल और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।
हॉर्न ऑफ अफ्रीका में शामिल देश और उनकी राजधानी :
इथियोपिया एक स्थलबद्ध (Landlocked) अफ्रीकी देश है ।इथियोपिया विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला स्थलबद्ध देश है ।1 जनवरी 2024 को इथियोपिया ने सोमालीलैंड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जिसके माध्यम से इथियोपिया बरबेरा बंदरगाह का उपयोग कर सकता है । सोमालीलैंड को आधिकारिक तौर पर सोमालीलैंड गणराज्य के जाना जाता है जिसकी राजधानी हर्गेइसा है । यह हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका में स्थित एक गैर मान्यता प्राप्त राज्य क्षेत्र है । सोमालीलैंड को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोमालिया के कानूनी हिस्से के रूप में मान्यता प्राप्त है ।


0 Comments