बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है। विश्व के कुल 80% टाइगर भारत में ही पाए जाते हैं। भारत सरकार द्वारा भारत में बाघों की संख्या में लगातार गिरावट के कारण बाघों के संरक्षण के लिए 1 अप्रैल 1973 को प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की गयी तथा इसके अंतर्गत 9 बाघ अभ्यारण्यों को प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत संरक्षित किया गया। प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुवात उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से की गयी।
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण- NTCA (National Tiger Conservation Authority)
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को देश में बाघों के संरक्षण के लिये ‘वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत कुछ अधिकार एवं शक्तियाँ प्रदान की गई हैं। NTCA के कार्यों में बाघों के वास स्थान का संरक्षण और इन क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को नियंत्रित करना, संरक्षित क्षेत्र में पर्यटन के लिये मानक बनाना तथा बाघों के संरक्षण हेतु राज्यों तथा केंद्र सरकार के उत्तरदायित्वों को निर्धारित करना आदि प्रमुख हैं।राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) 4 साल में एक बार बाघ और बाघ के निवास स्थान की स्थिति का देश स्तर का मूल्यांकन करता है| राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण नए बाघ अभ्यारण्यों के गठन के लिए सहमति देता है।
M-STrIPES
M-STrIPES (Monitoring System for Tigers - Intensive Protection and Ecological Status) यानी बाघों के लिये निगरानी प्रणाली - गहन सुरक्षा और पारिस्थितिक स्थिति, एक एप आधारित निगरानी प्रणाली है, जिसे वर्ष 2010 में NTCA द्वारा भारतीय बाघ अभयारण्यों में लॉन्च किया गया था।
भारत में टाइगर रिज़र्व / बाघ अभयारण्य की राज्यवार सूची
असम
1. मानस
2. नामेरी
3. काजीरंगा
4 . ओरंग
अरुणाचल प्रदेश
1. नमदाफा
2. पक्के
3. कमलांग
आंध्रप्रदेश
1. नागार्जुन सागर श्रीशैलम ( यह भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिज़र्व है।)
बिहार
1. वाल्मीकी
छत्तीसगढ़
1. इंद्रावती
2. उदंती-सीतानदी
3. अचानकमार
4. गुरु घासीदास तमोर पिंगला
झारखण्ड
1. पलामू
कर्नाटक
1. बांदीपुर
2. भद्रा
3. काली ( दांदेली अंशी )
4. नागरहोल
5. बिलिगिरी रंगनाथ
केरल
1.पेरियार
2. पारम्बिकुलम
मध्यप्रदेश
भारत में टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश को कहा जाता है।
1. कान्हा
2. पेंच
3. बांधवगढ़ ( यहाँ सबसे ज्यादा बाघ पाए जाते हैं।)
4. पन्ना
5. सतपुड़ा
6. संजय डुबरी
7. वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व
8. रातापानी
9. माधव
महाराष्ट्र
1. मेलघाट
2. तडोबा अँधेरी
3. सह्याद्री
4. नवेगाँव नागजीरा
5. बोर
6. पेंच
मिजोरम
1. डंपा
उत्तरप्रदेश
1. दुधवा
2. पीलीभीत
3. रानीपुर
उत्तराखंड
1. जिम कार्बेट
2. राजाजी
पश्चिम बंगाल
1. सुंदरवन
2. बुक्सा
तेलंगाना
1. कवल
2. अमराबाद
ओडिशा
1. सिमिलिपाल
2. सतकोसिया
तमिलनाडु
1. अन्नामलाई
2. मुदुमलाई
3. सत्यमंगलम
4. कलक्काड़ मुंडनतुरई
5.श्रीविल्लीपुथुर मेघमालई
राजस्थान
1. रणथंभोर
2. सरिस्का
3. मुकुन्दरा हिल्स
4. रामगढ़ विषधारी
5. धौलपुर- करौली

0 Comments