1. किस काल में बुद्ध प्रतिमा में प्रभामंडल की कल्पना की गयी थी ?
A. मौर्य काल
B. कुषाण काल
C. गुप्त काल
D. उत्तर गुप्त काल
2. खजुराहो के सुप्रसिद्ध कंदरिया महादेव मंदिर का निर्माण किसने करवाया था ?
A. धंग
B. यशोवर्मन
C. नन्नुक
D. विद्याधर
3. निम्न में से कौन अकबर का दरबारी चित्रकार नहीं था ?
A. केसू
B. दसवंत
C. बसावन
D. उस्ताद मंसूर
4. बाल गंगाधर तिलक की सजा के पश्चात निम्नलिखित में से किसने दया की वकालत की थी और कहा था :
" संस्कृत के एक विद्वान के रूप में तिलक में मेरी दिलचस्पी है। "
A. विलियम जोन्स
B. रविंद्रनाथ टैगोर
C. विपिनचन्द्र पाल
D. मैक्स मूलर
5. जलियाँवाला बाग नरसंहार पर कांग्रेस जाँच समिति की रिपोर्ट के प्रारूप लिखने का कार्य सौपा गया था :
A. जवाहर लाल नेहरू
B. फज़लुल हक़
C. महात्मा गाँधी
D. सी. आर. दास
6. निम्नलिखित में से कौन 1924 के कानपुर षडयंत्र मामले में शामिल नहीं था :
A. मुज़फ्फर अहमद
B. नलिनी गुप्ता
C. शौकत उस्मानी
D. एम. ए. अंसारी
7. निम्नलिखित में से कौन सी एक कृत्रिम झील है ?
A. कोडाईकनाल ( तमिल नाडु )
B. कोल्लेरू ( आंध्र प्रदेश )
C. नैनीताल ( उत्तराखंड )
D. रेणुका ( हिमाचल प्रदेश )
8. भारतीय शासन अधिनियम 1935 के द्वारा स्थापित संघ में अवशिष्ट शक्तियां किसे दी गयी थी ?
A. संसदीय विधान मंडल को
B. प्रांतीय विधान मंडल को
C. गवर्नर जनरल को
D. प्रांतीय राज्यपालों को
9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. विधान सभा का/ की अध्यक्ष यदि विधान सभा का/ की सदस्य नहीं रहता / रहती है तो अपना पद रिक्त कर देगा / देगी।
2. जब कभी विधान सभा का विघटन किया जाता है तो अध्यक्ष अपने पद को तुरंत रिक्त कर देगा / देगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा /से सही है / हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1, न ही 2
10. स्थानकवासी संप्रदाय का सम्बन्ध किससे हैं ?
A. बौद्ध मत
B. जैन मत
C. शैव मत
D. वैष्णव मत
0 Comments